फ़रहान अख़्तर की नई फिल्म 120 बहादुर का टीज़र कल 5 अगस्त 2025 को रिलीज हुआ है और उसके आते ही देश भर में देशभक्ति की नई लहर सी दौड़ गई है अगर आप भी इस टीज़र को देखेंगे तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे क्योंकि यह फिल्म एक असली घटना पर आधारित है शायद आपने कभी इसके बारे में नहीं सुना हो, या यूँ कह सकते हैं कि इतिहास के पन्नों में इसे बहुत कम जगह मिली है पर मैं धन्यवाद कहना चाहूंगा रजनीश घई, फरहान अख्तर एक्सेल एंटरटेनमेंट और उनकी टीम का जिन्होंने इस मुद्दे पर एक फिल्म बनाई और हमें बताया कि कैसे 1920 बहादुरों ने चिन्ह चीनी सैनिकों का सामना किया।
कैसे 1962: रेजांग ला की लड़ाई – जब 120 जवानों ने चमत्कार कर दिया
यह बातें 1962 की जब हम भारत और चीन का युद्ध हुआ था उस युद्ध के दौरान पूर्वी लद्दाख के रेजांग ला पोस्ट पर 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवान तैनात थे और उनके सामने थे 3000 से अधिक चीनी सैनिक वह भी आधुनिक हथियारों के साथ।हम सब जानते हैं उस समय भारतीय सेना कि क्या स्थिति थी
हमारे सैनिकों के पास थे पुराने हथियार, तापमान -30 डिग्री सेल्सियस के आसपास था किंतु ऐसे में भी हमारे भारतीय सैनिकों ने हौसला नहीं छोड़ा और पूरे हौसले के साथ आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी और जब गोलियां खत्म हो गईं, तब इन जवानों ने हाथों से लड़ाई की। 120 बहादुर फिल्म की कहानी इसी पर आधारित है
मेजर शैतान सिंह – एक सच्चे हीरो
फरहान अख्तर के द्वारा इस फिल्म में मेजर शैतान सिंह का किरदार निभाया है टीज़र को देखकर ऐसा लग रहा है मानो हम खुद ही उस युद्ध के मैदान में खड़े हैं फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह के रोल से उन्हें फिर से जीवंत कर दिया है
यह फिल्म 120 बहादुर के टीज़र में बताए गए हैं कि कैसे मेजर शैतान सिंह ने न सिर्फ केवल लड़ाई का नेतृत्व किया बल्कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हर सैनिक के पास खुद पहुंचे लड़ते रहे आख़िरी सांस तक मोर्चा संभाला
114 जवान शहीद हुए, लेकिन हार नहीं मानी
इस जंग में भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 सैनिक थे जिसमें से 114 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे लेकिन चीनी सेना को इतना ज्यादा नुकसान हुआ था कि वह दोबारा आगे बढ़ाने की सोच ना सके। यह 120 सैनिक चीनी सैनिकों को 12000 भारतीय सैनिको के सामान लगें। इन्ही 120 भारतीय सैनिकों की याद में रेजांग ला में एक स्मारक बनाया गया है
120 बहादुर फिल्म की जानकारी:
| बिंदु | विवरण |
| 🎥 फिल्म का नाम | 120 बहादुर |
| 👤 मुख्य कलाकार | फ़रहान अख़्तर (मेजर शैतान सिंह) |
| 🎬 निर्देशक | रजनीश घई |
| 🏢 प्रोडक्शन | एक्सेल एंटरटेनमेंट |
| 🗓️ रिलीज डेट | 21 नवंबर 2025 |
| 📍 शूटिंग लोकेशन | लद्दाख और राजस्थान |
निष्कर्ष:
120 बहादुर फिल्म की कहानी सिर्फ 120 भारतीय जवानों की कहानी नहीं है यह वीरता की एक अमर कहानी है कि कैसे भारतीय सैनिकों ने 3000 चीनी सैनिकों का सामना किया। एक ऐसी कहानी, जिसे आज की पीढ़ी को जानना और समझना ज़रूरी है।
फिल्म की रिलीज़ डेट 21 नवंबर 2025 है आप सभी अपने-अपने परिवार दोस्तों के साथ इस फिल्म को जरूर देखें और टीजर देखकर बताएं कि आपको कैसा लगा।
और भी रिव्यु जाने
https://dailydosenews18.com/arabia-kadali-web-series-review/
https://dailydosenews18.com/salakaar-web-series-review/
https://dailydosenews18.com/war-2-vs-kuli-box-office-clash/
डिस्क्लेमर:
“इस ब्लॉग में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और मनोरंजन के लिए है। हम इसकी पूर्ण सटीकता, पूर्णता या अद्यतन होने की गारंटी नहीं देते।