WTC POINT TABLE : टीम इंडिया के पास है सुनहरा मौका – क्या इस बार आएगा हिसाब बराबर?

क्रिकेट फैंस के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप WTC 2025 की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। टीम इंडिया का पहला लक्ष्य था इंग्लैंड में इंग्लैंड को हारना, जो की WTC POINT TABLE 2025 के लिएअच्छा रहा। WTC 2025 शुरुआत से ज़्यादातर क्रिकेट पंडितों को मुश्किल लग रहा था क्यकि इंग्लैंड में खेलना हमेशा से मुश्किल भरा रहा हैं , नए थे, और कोचिंग स्टाफ में भी नया चेहरा था

ज़्यादातर क्रिकेट पंडितों ने इस दौरे को “टफेस्ट स्टार्ट” बताया | भारतीय टीम कई सालो बाद बिना विराट कोहली , रोहित शर्मा,चेतेश्वर पुजारा एवं अश्विन के बिना खेलने उतरने वाली थी और यह तो शुरुवात से ही ज़्यादातर क्रिकेट पंडितों को लग रहा था कि  इस युवा टीम के लिए सीरीज़ जीतना तो दूर, कम्पीट करना भी भारी पड़ेगा। 

लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है — और इंडिया ने सबको चौंका दिया।

इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ अब खत्म हो चुकी है। नतीजा आया 2-2। लेकिन असली गेम तो अब शुरू हुआ है – WTC POINT TABLE में। एक छोटी-सी बात ने बड़ा फर्क डाल दिया — इंग्लैंड की धीमी ओवर गति, जिसकी वजह से उनके पॉइंट्स कट गए और भारत को फायदेमंद बढ़त मिल गई।

आइये जानते है कि क्या हुआ इस सीरीज़ में?

  • 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ इंग्लैंड में खेली गई।
  • शुरुआती टेस्ट्स में संघर्ष जरूर हुआ, लेकिन फिर आई वापसी।
  • मैनचेस्टर में ड्रॉ और ओवल में मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाज़ी से जीत।
  • सीरीज़ का नतीजा: 2-2 की बराबरी।

 यह सिर्फ एक ड्रॉ नहीं था — यह टीम इंडिया की नई शुरुआत और संभावनाओं का संकेत था।

भारत को कैसे WTC POINT TABLE 2025  में हुआ फायदा?

इंग्लैंड के 2 पॉइंट्स कट गए, और भारत एकदम तीसरे पायदान पर आ गया। अब दोनों ने 5-5 मैच खेले हैं, लेकिन भारत के पास 28 पॉइंट्स हैं और इंग्लैंड के पास 26। यानि अब रेस और तेज़ हो गई है। आइए नज़र दौड़ते है WTC POINT TABLE  की अंक तालिका पर 

 

टीम मैच जीत हार ड्रॉ पॉइंट्स
ऑस्ट्रेलिया 6 4 1 1 54
साउथ अफ्रीका 5 3 1 1 45
भारत 5 2 2 1 40
इंग्लैंड 6 2 3 1 38

 

अब भारत का अगला पड़ाव क्या है?

होम सीरीज़:

  • वेस्ट इंडीज (2 टेस्ट)
  • साउथ अफ्रीका (2 टेस्ट)
  • ऑस्ट्रेलिया (4 टेस्ट) 

विदेश में सीरीज़:

  • श्रीलंका (2 टेस्ट)
  • न्यूजीलैंड (2 टेस्ट)

 

1 .वेस्टइंडीज के खिलाफ (होम सीरीज़)

ये सीरीज़ भारत के लिए “मस्ट विन ” है। घरेलू पिचें और फॉर्म देखते हुए 2-0 से जीतना तो बनता है। वैसे तो हमें दोनों मैच जीतने चाहिए। किन्तु अगर यहाँ टीम इंडिया ने यहां पे ड्रॉ कर दिया वैरी गुड। और अगर दोनों जीत गए तो चार जीत हो जाएगी

2 . साउथ अफ्रीका के खिलाफ (होम सीरीज़)

साउथ अफ्रीका थोड़ी टफ टीम है और उन्होंने ही पिछले WTC जीता है तो वो भी अपने ख़िताब को बचने के लिए जी जान लगायेंगे  लेकिन घर में खेलते हुए भारत का पलड़ा भारी रहेगा। यहां भी क्लीन स्वीप का मौका है।

3.श्रीलंका के खिलाफ(विदेश में सीरीज़)

टीम इंडिया वर्सेस श्रीलंका,जो कि अवे सीरीज है। श्रीलंका हालांकि अपने घर पर थोड़ी सी खतरनाक हो जाती है। श्रीलंका में आपको स्पिन ट्रैक देखने को मिलते है और श्रीलंका में स्पिन का मुकाबला स्पिन से ही होगा।वैसे तो  इंडिया का स्पिन के अगेंस्ट पिछले कुछ टाइम पे ज्यादा अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है – कब क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता 

4. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ (न्यूज़ीलैंड में)

भारत के लिए यह सबसे बड़ा टेस्ट होगा – क्योंकि वह पर आपको उछाल वाली और स्विंगिंग पिचें का सामना करना पड़ेगा | कहने को तो होम टीम का पलड़ा हमेशा से भरी होता है पर भारत अब पहले जैसा नहीं रहा, अब फाइट देने वाली टीम है। और टीम इंडिया के नए खिलाड़ियों ने दबाव में खेलते हुए और विदेशी ज़मीन पर साबित कर दिया कि अब ये टीम किसी से कम नहीं।

5.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ((होम सीरीज़)

अगर टीम इंडिया अपने घरेलू टेस्ट्स में जीत दर्ज करती है और विदेशों में कम से कम मैच ड्रॉ कराने में सफल रहती है,तो फिर WTC फाइनल का टिकट कोई दूर की बात नहीं है।


क्या भारत WTC 2025 फाइनल में पहुंच सकता है?

अगर टीम इंडिया अपने घरेलू टेस्ट्स में जीत दर्ज करती है और विदेशों में कम से कम मैच ड्रॉ कराने में सफल रहती है, तो फिर WTC POINT TABLE में ऊपर आ जाएगी और फिर फाइनल का टिकट कोई दूर की बात नहीं है। कुल मिलाकर, सब कुछ अब हमारे ही हाथ में है — जोश, रणनीति और भरोसा बनाए रखा तो फाइनल पक्का समझो  बस ओवर रेट का ध्यान रहे — जैसे इंग्लैंड फंसा, वैसे हम न फंसें।

युवा टीम ने किया दिल जीतने वाला प्रदर्शन

विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा , रोहित शर्मा, एवं अश्विन की गैरमौजूदगी में इस टीम में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज जैसे युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन जिम्मेदारी निभाई। सिराज की गेंदबाज़ी और टीम के जुझारूपन ने दिखा दिया कि आने वाला कल उज्जवल है।

आखिर में…

भारत के पास मौका है WTC 2023 की हार का हिसाब बराबर करने का। इस बार बस चूक नहीं होनी चाहिए।टीम के पास फॉर्म है, कप्तान के पास प्लान है — और फैंस के पास उम्मीदें।क्या आप तैयार हैं?

 

डिस्क्लेमर:
“इस ब्लॉग में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और मनोरंजन के लिए है। हम इसकी पूर्ण सटीकता, पूर्णता या अद्यतन होने की गारंटी नहीं देते।

Leave a Comment