14 अगस्त की बड़ी टक्कर: वॉर 2 बनाम कुली – किसका होगा जलवा?

14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में एक ऐसा दिन आने वाला है जिसे फिल्म प्रेमी सालों तक याद रखेंगे। एक तरफ हैं सुपरस्टार रजनीकांत और आमिर खान की फिल्म कुली, तो दूसरी तरफ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2। दोनों ही मेगा प्रोजेक्ट्स का ट्रेलर और स्टारकास्ट इतनी चर्चा बटोर चुके हैं कि बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय है।इस बार मैदान में जो 2 फिल्में हैं-

  • वॉर 2 – ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म
  • कुली – रजनीकांत और आमिर खान की दमदार जोड़ी वाली एंटरटेनर 

दोनों फिल्मों का क्रेज अलग ही लेवल पर है, और सोशल मीडिया से लेकर फैंस के दिल तक हर जगह बस इन्हीं की बातें हो रही हैं।

एडवांस बुकिंग में कुली की बढ़त

रिलीज़ से पहले टिकट खिड़कियों पर जो माहौल है, वो साफ बता रहा है कि दर्शक कितने उत्साहित हैं।ताज़ा आंकड़े देखें तो कुली ने अभी से ही बढ़त बना ली है। केवल भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी कुली ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। ये थोड़ा चौंकाने वाला है क्योंकि वॉर 2, यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जबकि कुली लोकल सिनेमैटिक यूनिवर्स (LCU) का हिस्सा है।

  • वॉर 2 (हिंदी + तेलुगु) – ₹1.79 करोड़
  • कुली – ₹10.52 करोड़ 

यानि, कुली ने एडवांस टिकट बिक्री में वॉर 2 को लगभग 6 गुना पीछे छोड़ दिया है।

क्लैश में किसकी जीत होगी?

कुली तमिल इंडस्ट्री की है और वॉर 2 बॉलीवुड की। शुरुआती दिनों में कुली साउथ में दबदबा बनाएगी, जबकि वॉर 2 हिंदी बेल्ट में हावी रहेगी। हफ्ते भर बाद, कंटेंट के आधार पर दोनों एक-दूसरे के दर्शकों को भी खींच सकती हैं। चुकीं दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हो रही है और 15 अगस्त को हॉलीडे है फिर वीकेंड आ जाएगा तो यह देखना दिलचस्प हुआ कि कौन सी मूवी अपने कंटेंट के आधार पर दर्शकों को सिनेमाघर तक खींच कर लेकर आती है|

स्टार पावर का खेल

कुली की स्टारकास्ट

  • रजनीकांत – तमिल सिनेमा की सुपरस्टार  
  • आमिर खान – जिन्हें बॉलीवुड की मिस्टर परफेक्ट में उसके नाम से जाना जाता है
  • नागार्जुन, सोबिन शाहिर, उपेंद्र, सत्यराज, श्रुति हासन 

वॉर 2 की स्टारकास्ट

  • ऋतिक रोशन – एक्शन के किंग जिन्होंने एक्शन में अपना एक अलग ही नाम बना लिया हैं
  • जूनियर एनटीआर – साउथ के मास-हीरो जिन्होंने अभी पिछले कुछ समय में अपने अभिनय से अपना एक नया ही मुकाम बनाया है

    दोनों ही फिल्मों में ऐसे चेहरे हैं जिनके फैंस देशभर में फैले हुए हैं, इसलिए मुकाबला वाकई दिलचस्प है।

असली खेल रिलीज़ के दिन होगा

फिलहाल आंकड़े कुली के पक्ष में हैं, लेकिन 14 अगस्त को असली तस्वीर साफ होगी। देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन-सी फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है –

  • ऋतिक-जूनियर एनटीआर की वॉर 2
  • रजनीकांत-आमिर खान की कुली

Kaithi से War 2 तक: दो मास्टर डायरेक्टर्स की ब्लॉकबस्टर जर्नी

लोकेश कनकराज ने अपने यूनिक स्क्रीनप्ले, दमदार एक्शन और “लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (LCU)” बनाने के लिए पहचान बनाई है। उनकी कुछ हिट फिल्में:

  1. Kaithi (2019) – बिना किसी हीरोइन के, पूरी तरह थ्रिलर और एक्शन से भरपूर फिल्म जिसने लोकेश को लाइमलाइट में ला दिया।
  2. Master (2021) – विजय और विजय सेतुपति की धमाकेदार जोड़ी, बेहतरीन म्यूजिक और स्टाइलिश एक्शन।
  3. Vikram (2022) – कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल की ऑल-स्टार कास्ट के साथ एक शानदार थ्रिलर, जिसने बॉक्स ऑफिस हिला दिया।
  4. Leo (2023) – थलपति विजय की एक और ब्लॉकबस्टर, जो LCU से जुड़ी हुई है।
  5. Coolie (2025) – आने वाली हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म, जिससे फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

 

बॉलीवुड में अयान मुखर्जी का नाम युवा और विजुअली शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह कहानी कहने में एक अलग ही ताजगी लाते हैं। उनकी फिल्में:

  1. Wake Up Sid (2009) – एक यंग लड़के की सेल्फ-डिस्कवरी की जर्नी, रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा की बेहतरीन एक्टिंग के साथ।
  2. Yeh Jawaani Hai Deewani (2013) – दोस्ती, प्यार और जिंदगी को जीने के तरीके पर आधारित फिल्म, जो आज भी यूथ की फेवरेट है।
  3. Brahmāstra: Part One – Shiva (2022) – इंडियन सिनेमा का एक विजुअल स्पेक्टेकल, जिसमें मिथोलॉजी और मॉडर्न स्टोरीटेलिंग का शानदार मिक्स देखने को मिला।
  4. War 2 (2025) – यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की आने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, जिसमें साउथ और बॉलीवुड सुपरस्टार्स की भिड़ंत देखने को मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस पोस्ट में दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इसमें व्यक्त की गई राय लेखक की व्यक्तिगत है। किसी भी व्यक्ति, ब्रांड या शो को आहत करने का इरादा नहीं है। सभी तस्वीरें/वीडियो/क्लिप्स उनके संबंधित मालिकों के कॉपीराइट में आते हैं। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन/मीडिया सोर्स से ली गई है, हम इसकी सटीकता की गारंटी नहीं देते।”

Leave a Comment