IPL 2026: संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स से रिश्ता टूटने की कगार पर, CSK समेत कई टीमें रेस में!

IPL की दुनिया में एक बड़ा झटका तब लगा जब खबर आई कि Rajasthan Royals के कप्तान Sanju Samson ने टीम को बताया है कि वो IPL 2026 ऑक्शन से पहले रिलीज़ होना चाहते हैं। आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए अब एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। टीम के कप्तान संजू सैमसन ने मैनेजमेंट को साफ़-साफ़ संकेत दे दिया है कि या तो उन्हें दूसरी टीम में भेजा जाए, या फिर रिलीज़ कर दिया जाए।  क्रिकेट से जुड़े जानकारों की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसन और टीम मैनेजमेंट के बीच रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे। पिछले सीज़न में उन्होंने ओपनिंग करने की इच्छा जताई थी, लेकिन टीम ने यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी को बरकरार रखा। इसके बाद उन्हें मिडल ऑर्डर में खेलना पड़ा, जिससे वे खुश नहीं थे।

क्यों लेना चाहते हैं Samson ये फैसला?

हालांकि Samson के इस निर्णय के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम के हालिया बदलाव और खिलाड़ियों की रिलीज़ इसका कारण हो सकते हैं। IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले RR ने Jos Buttler और Yuzvendra Chahal जैसे स्टार खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया था।

ट्रेड की कोशिशें लेकिन समझौता दूर

सूत्र बताते हैं कि राजस्थान रॉयल्स ने लगभग हर आईपीएल टीम से बातचीत शुरू कर दी है। कुछ फ्रेंचाइज़ियां दिलचस्पी भी दिखा रही हैं, लेकिन सैमसन की कीमत और अनुभव के बराबर ऑफर कोई भी नहीं दे पा रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी आया सामने

इस चर्चा में चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि सीएसके सैमसन को टीम में शामिल करना चाहती है, लेकिन अपने खिलाड़ी ट्रेड में देने के लिए तैयार नहीं है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स पूरी तरह कैश डील लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही, जिससे मामला अटक गया है।

अगर Samson टीम छोड़ते हैं तो आगे क्या?

IPL कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, अंतिम फैसला फ्रैंचाइज़ी के पास ही होता है।अगर RR उन्हें रिलीज़ करने का फैसला करती है, तो दो रास्ते हैं:

  • उन्हें किसी दूसरी टीम में ट्रेड किया जा सकता है (प्लेयर स्वैप या कैश डील के जरिए)
  • या फिर IPL ऑक्शन में भेजा जा सकता है

कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक, फिर भी सवाल बरकरार

सैमसन का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक का है, लेकिन सवाल ये है — क्या किसी कप्तान को टीम में रोका जा सकता है जब वो खुद आगे बढ़ना चाहता हो? हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस छोड़ने के मामले की तरह, यह भी एक बड़ा फैसला हो सकता है।

फैंस के लिए भावनात्मक झटका

सैमसन को राजस्थान रॉयल्स टीम का चेहरा माना जाता है। अगर वे टीम छोड़ते हैं, तो यह फैंस के लिए भी एक बड़ा बदलाव होगा। Sanju Samson का सफर

  • पहली पारी: 2013-2015
  • दिल्ली डेयरडेविल्स: 2016-2017
  • वापसी: 2018 से अब तक RR के साथ
  • कप्तानी: 2021 से
  • 2022: RR को IPL फाइनल तक पहुंचाया (2008 के बाद पहली बार) 

IPL 2025 में Samson सिर्फ 9 मैच खेल पाए थे, क्योंकि उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या हो गई थी। उस दौरान Riyan Parag ने कप्तानी संभाली। टीम 9वें स्थान पर रही, सिर्फ 4 जीत के साथ।

Samson का करियर अपडेट

  • फिलहाल BCCI के Centre of Excellence, बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

संभावना है कि उन्हें Asia Cup 2025 (UAE, 9 सितंबर से) के लिए चुना जाएगा।

 

डिस्क्लेमर:
“इस ब्लॉग में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और मनोरंजन के लिए है। हम इसकी पूर्ण सटीकता, पूर्णता या अद्यतन होने की गारंटी नहीं देते।

 

 

Leave a Comment