Mandala Murders Review – Netflix पर रहस्य और साइंस का कमाल
OTT प्लेटफॉर्म्स पर Sacred Games, Asur, Betaal और Ghoul जैसे शो के बाद ऐसा लगा था कि इंडियन क्राइम-सस्पेंस का दौर थोड़ा धीमा हो गया है।लेकिन 2025 में Netflix ने Mandala Murders के साथ एक बार फिर इस जॉनर में हलचल मचा दी है। इस शो का ट्रेलर आते ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई थी और पूरी सीरीज देखने के बाद भी इसका इम्पैक्ट बरकरार रहता है।
इस सीरीज में कुल आठ एपिसोड हैं, जो लगभग 5 घंटे में खत्म हो जाते हैं। अच्छी बात यह है कि इसका पूरा प्लॉट इसी सीजन में खत्म हो जाता है, यानी सीजन टू का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।
कहानी की शुरुआत
Mandala Murders की कहानी एक घने जंगल से शुरू होती है, जहां एक रहस्यमयी गुफा है। इस गुफा के बारे में माना जाता है कि यहां वरदान मिलते हैं। लेकिन ये वरदान मुफ्त नहीं, बल्कि इसकी एक अजीब शर्त है—वरदान लेने वाले को अपना अंगूठा कुर्बान करना पड़ता है।।
यहां एक रहस्यमयी मशीन है जिसे गांववाले भगवान मानते हैं। वरदान लेने के लिए बस सिक्का डालना और मशीन पर अंगूठा रखना होता है। वरदान मिल जाता है, लेकिन अंगूठा हमेशा के लिए चला जाता है। यह कॉन्सेप्ट ही शो की रीढ़ है और पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है
मुख्य किरदार और उनकी कहानियां
- दिल्ली का पुलिस ऑफिसर जो अपनी मां को खोज रहा है, जिसे बचपन में रहस्यमयी तरीके से खो दिया था।
- तेज़-तर्रार महिला पुलिस अफसर, जिसे अपराध सुलझाने का हुनर है, लेकिन वो मरे हुए लोगों को देख सकती है।
- सुब्रीन मैडम, जो अब पॉलिटिक्स में हैं और गांव की सत्ता उनके हाथ में है।
- शैडो वरशिपर का किरदार बेहद दिलचस्प है, जो लोगों की छाया से बातें करता है और उनकी मौत का समय पहले से जान लेता है।
ये सभी अलग-अलग कहानियां आठ एपिसोड में धीरे-धीरे एक-दूसरे से जुड़ती हैं और आखिरी में एक बड़े रहस्य का खुलासा होता है।
सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री
Mandala Murders के नाम में ही Murders है, तो जाहिर है कि इसमें कई कत्ल होते हैं। एक के बाद एक हत्या होती है और इनके पीछे छुपा है एक मास्टरमाइंड, जिसकी पहचान आखिरी एपिसोड तक नहीं होती। सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी राइटिंग है—एक नई दुनिया गढ़ना जिसमें ब्लैक मैजिक, पॉलिटिक्स, पुलिस और साइंस का मिश्रण है।
दिलचस्प बात यह है कि यहां हॉरर को सिर्फ भूत-प्रेत से नहीं, बल्कि सुपरनेचुरल घटनाओं को साइंस के जरिए समझाने की कोशिश की गई है।
क्या है Mandala Murders की खासियत?
- फ्रेश कॉन्सेप्ट – वरदान के बदले अंगूठा गंवाने का आइडिया बेहद यूनिक है।
- मजबूत राइटिंग – किरदार, बैकस्टोरी और ट्विस्ट अच्छी तरह बुने गए हैं।
- सस्पेंस विद साइंस – डर और रहस्य को साइंटिफिक टच देना इसे अलग बनाता है।
- पेस और बिल्ड-अप – शुरुआती छह एपिसोड कहानी को सेटअप करने में लगते हैं, जबकि आखिरी दो एपिसोड धमाकेदार ट्विस्ट से भरपूर हैं।
क्या कमी रह गई?
- लीड कैरेक्टर थोड़ा कमज़ोर लिखा गया है
- मर्डर इन्वेस्टिगेशन वाला ट्रैक कभी-कभी बोर कर सकता है।
- कुछ क्लाइमेक्स सीन फिट नहीं बैठते, जिससे अंत थोड़ा फीका लगता है।
क्यों देखें?
अगर आपको डार्क, सीरियस और अलग तरह की वेब सीरीज पसंद है तो Mandala Murders आपके लिए है। यहां कोई टाइम-पास कॉमेडी या ओवर एडल्ट कंटेंट नहीं है, बस एक सॉलिड कहानी है जो आपका दिमाग घुमा देगी।
https://dailydosenews18.com/arabia-kadali-web-series-review/
https://dailydosenews18.com/salakaar-web-series-review/
डिस्क्लेमर: इस पोस्ट में दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इसमें व्यक्त की गई राय लेखक की व्यक्तिगत है। किसी भी व्यक्ति, ब्रांड या शो को आहत करने का इरादा नहीं है। सभी तस्वीरें/वीडियो/क्लिप्स उनके संबंधित मालिकों के कॉपीराइट में आते हैं। यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन/मीडिया सोर्स से ली गई है, हम इसकी सटीकता की गारंटी नहीं देते।”