iPhone 17 series – सितंबर में क्या नया आने वाला है?

Apple इस साल के अपने सबसे बड़े लॉन्च की तैयारी में है और इस बार iPhone 17 series में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लीक और रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिज़ाइन में बड़ा अपडेट, एक बिल्कुल नया मॉडल और लंबे समय से वेट किए गए कुछ फीचर्स शामिल होंगे।

Launch Date and Sale Schedule 

Apple, iPhone 17 series के अपने लॉन्च इवेंट सितंबर 2025 के दूसरे हफ्ते में करने वाला है – सबसे ज़्यादा चांस है मंगलवार, 9 सितंबर का। इनका प्री-ऑर्डर शुक्रवार,12 सितंबर 2025 से शुरू हो सकते है एवं मार्केट में उपलब्धता शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 तक हो सकती है

 

iPhone 17 Pro और Pro Max – डिज़ाइन और परफॉर्मेंस में बड़ा बदलाव

Apple ने  इस बार iPhone 17 series के Pro मॉडल्स में टाइटेनियम की जगह वन-पीस एल्युमिनियम बॉडी देखने को मिलेगी, जिसके पीछे सिर्फ एक छोटा ग्लास एरिया होगा वायरलेस चार्जिंग के लिए। सबसे बड़ा डिज़ाइन चेंज – पीछे का फुल-विड्थ कैमरा बार, जो फ्रेम के साथ मर्ज हो जाएगा।

मुख्य अपग्रेड्स:

  • 48MP जूम लेंस के साथ 48MP वाइड और अल्ट्रा-वाइड कैमरा रहेगा 
  • फास्ट वायरलेस चार्जिंग (25W तक थर्ड पार्टी एक्सेसरी के लिए) और संभवतः रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
  • 5000mAh बैटरी (Pro Max) + A19 Pro चिप + वापर चैंबर कूलिंग
  • नए कलर्स: डार्क ब्लू, ऑरेंज (साथ में ब्लैक, व्हाइट, ग्रे)
  • नया 24MP फ्रंट कैमरा और स्क्रीन पर एंटी-ग्लेयर कोटिंग 

 iPhone 17 Air – सबसे पतला iPhone

iPhone 17 Air, Plus मॉडल की जगह लेगा और ये Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone होगा – सिर्फ 5.5mm मोटाई।

खास बातें:

  • 6.6-इंच OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ।
  • सिंगल 48MP रियर कैमरा
  • eSIM-only
  • कलर्स: लाइट ब्लू, लाइट गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट


सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह यह है की iPhone 17 Air का पतला डिज़ाइन बैटरी लाइफ पर असर डालेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बैटरी बैकअप iPhone 12 के जैसा होगा, यानी जो यूज़र्स बहुत अधिक फ़ोन का उपयोग करते है उन्हें दिन में एक बार चार्ज करना ज़रूरी पड़ेगा। हो सकता है Apple लॉन्च के साथ ही एक ऑप्शनल बैटरी केस भी दे, अगर ऐसा होता है तो यह अपने आप में एक एक चर्चित फैसला बन सकता है।

iPhone 17 – सबसे किफायती मॉडल

Standard iPhone 17 का लुक iPhone 16 जैसा ही रहेगा – ग्लास-एल्युमिनियम बॉडी और डुअल कैमरा सेटअप। लेकिन इसमें भी कुछ अच्छे बदलाव होंगे

  • 6.3-इंच बड़ा डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ
  • 24 MP फ्रंट कैमरा।
  • पावरफुल A19 चिप (Pro वर्ज़न वाला A19 Pro नहीं)।
  • नए कलर्स: ग्रे, लाइट ब्लू, पर्पल और ग्रीन

 

फीचर्स का comparision 

मॉडल डिस्प्ले कैमरा प्रोसेसर खास फीचर्स
iPhone 17 6.3″ OLED 120Hz Dual  रियर, 24MP फ्रंट A19 बड़े स्क्रीन, नए कलर्स
iPhone 17 Air 6.6″ OLED 120Hz Single रियर, 24MP फ्रंट A19 अल्ट्रा-थिन, eSIM-only
iPhone 17 Pro 6.3″ OLED 120Hz ट्रिपल 48MP, 24MP फ्रंट A19 Pro कैमरा बार डिज़ाइन, तेज चार्जिंग
iPhone 17 Pro Max 6.9″ OLED 120Hz वही Pro जैसा, बेहतर जूम A19 Pro 5000mAh बैटरी, बड़े स्क्रीन

 

 निष्कर्ष

अगर लीक सच साबित होते हैं, तो 2025 का iPhone हमें देगा:

  • Pro मॉडल्स में बोल्ड नया डिज़ाइन
  • एक्सपेरिमेंटल अल्ट्रा-पतला “Air” मॉडल, जो स्टाइल पसंद करने वालों के लिए है
  • 120Hz डिस्प्ले हर मॉडल में – आखिरकार!
  • ताज़ा कलर ऑप्शंस, जिससे हर मॉडल का अपना अलग लुक होगा।

कुछ ही हफ्तों में सच्चाई सामने होगी, लेकिन इतना तय है – इस बार का iPhone लॉन्च काफी चर्चा बटोरने वाला है।

 

Disclaimer:- 
यह आर्टिकल केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी को निवेश सलाह न माना जाए। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइज़र या एक्सपर्ट से सलाह ज़रूर लें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी सिर्फ आधिकारिक EPFO वेबसाइट या ऐप पर ही डालें

 

 

Leave a Comment