वेस्टइंडीज में खेली जा रही Pakistan vs West Indies सीरीज में पाकिस्तान 1-0 से आगे चल रहा है, लेकिन वेस्ट इंडीज़ भी पीछे हटने की मूड में नहीं दिख रही, टीम ने प्लान बनाकर मुकाबला वापस लेने की ठानी थी। ब्रायन लारा स्टेडियम, तारौबा में खेले गए इस दूसरे ODI में वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, जो मौसम और विकेट की कंडीशन दोनों के हिसाब से समझदारी भरा लग रहा था।
खेल की शुरुआत और पाकिस्तान की मुसीबत
मैच की शुरुआत पाकिस्तान के लिए काफी निराशाजनक रही और शुरुआती झटको ने टीम को दबाव में डाल दिए —
- सैम आयुब (23 रन, 31 गेंद) को Jayden Seales ने आउट किया।
- बाबर आज़म तो मात्र 3 गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए—Seales का फिर से प्रभावशाली प्रदर्शन।
- कप्तान मोहम्मद रिज़वान भी Gudakesh Motie की गेंद पर सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए।
जैसे तैसे पाकिस्तान का स्कोर 131/6 (33.5 ओवर) पर आया था की तब अचानक बारिश ने खेल रोक दिया। सभी को लग रहा है कि आज पाकिस्तान टीम को बारिश ने बचा लिया |
पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज बाबर आजम ने इस बार फिर टीम को निराश किया और वो अपना खाता तक नहीं खोल पाए वैसे तो उनके ODI करियर में पहला डक था किन्तु अपने ख़राब प्रदर्शन के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है एक फेंस ने तो यह कह दिए कि
” बाबर अपने शतक से मात्रा 100 रन दूर रह गए”
अंतिम स्कोर और प्रदर्शन का हाल
जब तक मैच रोका गया, पाकिस्तान का स्कोर 139/6 (33.5 ओवर) हो चुका था।
वेस्ट इंडीज़ की गेंदबाज़ी ने दबदबा कायम किया—खासकर Jayden Seales (6 ओवर, 2 विकेट, 16 रन) और Gudakesh Motie (1 विकेट) नजर आए।
KEY इवेंट्स –
- 37/1 – Saim Ayub
- 37/2 – Babar Azam
- 64/3 – Abdullah Shafique
- 88/4 – Mohammad Rizwan
- 114/5 – Hussain Talat
- 114/6 – Salman Agha
विश्लेषण की एक झलक
वेस्ट इंडीज़ की शुरुआत काफी प्रभावी रही, और गेंदबाज़ों ने शानदार दबाव बनाया। Seales का दो विकेट देना और Motie की भी गेंदबाज़ी पकड़ने वाली थी। लेकिन अचानक आई बारिश ने मैच को असमंजस में छोड़ दिया—इसके चलते कोई निश्चित परिणाम नहीं निकल पाया।
और पढ़े https://dailydosenews18.com/rohit-sharma-and-virat-kohli/