क्या है CIBIL Score और क्यों है जरूरी?

अगर कभी आपने बैंक से लोन लेने की कोशिश की है या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया है, तो CIBIL SCORE नाम जरूर सुना होगा। बैंक और फाइनेंस कंपनियां लोन देने से पहले आपकी इस रिपोर्ट को सबसे पहले देखती हैं। लेकिन बहुत से लोग  इसे सिर्फ नंबर की तरह देखकर रह जाते हैं और असल में इसका मतलब नहीं समझते।सामान्यतः यह 300 से 900 तक हो सकता है। अगर आपका स्कोर 750 या उससे ऊपर है, तो बैंक आपको आसानी से लोन दे देता है।

लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये है कि आप अपना CIBIL SCORE सही जगह से देखें, क्योंकि इंटरनेट पर कई ऐप्स और वेबसाइट्स हैं जो आपको फ्री स्कोर दिखाने का दावा करती हैं, लेकिन उनमें से बहुत जगह आपका डाटा सही तरीके से सुरक्षित नहीं होता।

सबसे भरोसेमंद स्रोत: TransUnion CIBIL

भारत में ज्यादातर बैंक, लोन कंपनी और क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियां TransUnion CIBILसे ही आपकी क्रेडिट रिपोर्ट और स्कोर प्राप्त करती हैं। इसलिए अगर आप सच में अपने CIBIL SCOREको सही और भरोसेमंद तरीके से जानना चाहते हैं, तो सीधे TransUnion CIBILकी वेबसाइट पर जाकर ही देखें।

घर बैठे फ्री में CIBIL Score चेक करने का तरीका

चलिए आज हम आपको बताते है कि कैसे आप घर बैठे फ्री में कैसे अपना CIBIL Score चेक कर सकते है

  1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और Google में टाइप करें – TransUnion CIBIL. साइट https://www.transunioncibil.com/
  2. TransUnion CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (आधिकारिक वेबसाइट जानने के लिए आपको साइट के URL में “transunioncibil.com” जरूर देखना चाहिए)
  3. वहां  पर अब आप Personal या Individual सेक्शन चुनें फिर New User पर क्लिक करें।
  4. वेबसाइट पर आपको कई सर्विस पैकेज दिखेंगे, लेकिन जो ऑप्शन कहे – Get your free annual CIBIL Score and Report उस पर क्लिक करें
  5. अब आप अपनी ईमेल डालें, एक नया पासवर्ड सेट करें, फिर नाम, जन्मतिथि, पिनकोड, मोबाइल नंबर आदि भरें।
  6. अपनी पहचान के लिए कोई एक डॉक्यूमेंट चुनें (जैसे वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और उसका नंबर सही भरें।
  7. मोबाइल पर भेजा गया OTP भरकर वेरिफाई करें।
  8. अगर पूछा जाए तो बताएं कि क्या यह आपका निजी डिवाइस है। बस, आपका अकाउंट बन जाएगा और आप फ्री में अपना CIBIL Score देख सकते हैं।

CIBIL SCORE के बारे में जानने वाली खास बातें

  • आपका स्कोर 300 से 900 तक होता है।
  • 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है।
  • क्रेडिट रिपोर्ट में आपकी सभी लोन और EMI भुगतान का रिकॉर्ड होता है।
  • स्कोर में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए समय-समय पर चेक करते रहना अच्छा होता है।

क्या फ्री ऑप्शन के अलावा भी कुछ है?

अगर आप चाहें तो अलग-अलग पैकेज लेकर और ज्यादा फीचर्स जैसे स्कोर सिमुलेटर, अलर्ट, और हिस्ट्री देख सकते हैं। लेकिन अगर सिर्फ स्कोर देखना है तो फ्री ऑप्शन ही काफी है।

सावधानियां

  • अनजान ऐप्स से बचें जो बार-बार लोन या क्रेडिट कार्ड के ऑफर भेजते हैं।
  • अपने पर्सनल डेटा की सुरक्षा का ध्यान रखें।
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करें।

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1: क्या मैं साल में एक से ज्यादा बार फ्री स्कोर देख सकता हूँ?
A: RBI के नियम के अनुसार साल में केवल एक बार ही फ्री स्कोर देखने का अधिकार होता है।

Q2: मेरी रिपोर्ट में गलती है, मैं क्या करूं?
A: TransUnion CIBIL की वेबसाइट पर जाकर आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं और रिपोर्ट सुधार सकते हैं।

Q3: अगर मेरा स्कोर कम है तो क्या करूं?
A: समय पर EMI भरें, क्रेडिट कार्ड का लिमिट सही तरीके से इस्तेमाल करें, और धीरे-धीरे आपका स्कोर सुधरेगा।

Q4: क्या मोबाइल ऐप से भी CIBIL Score चेक कर सकते हैं?
A: हाँ, लेकिन सिर्फ TransUnion की आधिकारिक ऐप से ही करें।

 

आगे पढ़ें https://dailydosenews18.com/cibil-score-kaise-badhaye/

डिस्क्लेमर:
यह आर्टिकल केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी को निवेश सलाह न माना जाए। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइज़र या एक्सपर्ट से सलाह ज़रूर लें।

Leave a Comment