Asia Cup 2025 का पूरा शेड्यूल जारी – जानिए टीमों, तारीखों और वेन्यू की डिटेल्स

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने Asia Cup 2025 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक खेला जाएगा और सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होंगे।

Asia Cup 2025 का फॉर्मेट और टीमें

Asia Cup 2025 का फॉर्मेट टी20 के फॉर्मेट जैसा ही रहने वाला है कुल 8 टीमें इस बार एशिया कप में हिस्सा ले रही है जिनके बीच कुल 19 खेले जायेंगे जिसमे से ग्रुप स्टेज में 12 मैच खेले जायँगे जबकि 6 सुपर फोर होंगे और आखिरी मैच फाइनल मैच होगा 

 

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान
ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, हांगकांग

ग्रुप स्टेज शेड्यूल

तारीख मैच दिन
9 सित. अफगानिस्तान बनाम हांगकांग मंगल
10 सित. भारत बनाम यूएई बुध
11 सित. बांग्लादेश बनाम हांगकांग गुरु
12 सित. पाकिस्तान बनाम ओमान शुक्र
13 सित. बांग्लादेश बनाम श्रीलंका शनि
14 सित. भारत बनाम पाकिस्तान रवि
15 सित. यूएई बनाम ओमान सोम
15 सित. श्रीलंका बनाम हांगकांग सोम
16 सित. बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मंगल
17 सित. पाकिस्तान बनाम यूएई बुध
18 सित. श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान गुरु
19 सित. भारत बनाम ओमान शुक्र

 

सुपर फोर शेड्यूल

तारीख मैच दिन
20 सित. B1 बनाम B2 शनि
21 सित. A1 बनाम A2 रवि
23 सित. A2 बनाम B1 मंगल
24 सित. A1 बनाम B2 बुध
25 सित. A2 बनाम B2 गुरु
26 सित. A1 बनाम B1 शुक्र

फाइनल मुकाबला

28 सितंबर 2025 (रविवार) — सुपर फोर की टॉप 2 टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।

इस बार की खास बातें

हर बार की तरह इस बार भी Asia Cup में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला हाई-वोल्टेज होने वाला है जो UAE में होगा वैसे तो UAE दोनों टीमों का  न्यूट्रल वेन्यू माना जाता है लेकिन भारतीय फैन्स हर न्यूट्रल वेन्यू को भारत का वेन्यू बना ही देते है  टी20 फॉर्मेट होने की वजह से आपको तेज़ रफ्तार क्रिकेट और चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी ।

निष्कर्ष

Asia Cup 2025 क्रिकेट फैंस के लिए साल का सबसे बड़ा टी20 टूर्नामेंट बनने वाला है। रोमांच, प्रतिस्पर्धा और हाई-वोल्टेज मैचों का मज़ा लेने के लिए तैयार हो जाइए।

https://dailydosenews18.com/jayden-seales-west-indies/

 

डिस्क्लेमर:
“इस ब्लॉग में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और मनोरंजन के लिए है। हम इसकी पूर्ण सटीकता, पूर्णता या अद्यतन होने की गारंटी नहीं देते।

Leave a Comment