आजकल PAN CARD सिर्फ टैक्स भरने का एक साधन नहीं, बल्कि आपकी पहचान और फाइनेंशियल लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है। चाहे बैंक में खाता खुलवाना हो, ITR फाइल करनी हो, लोन लेना हो या शेयर मार्केट में निवेश करना हो – PAN CARD हर जगह जरूरी है।
अगर आपके पास अभी तक PAN CARD नहीं है, तो खुशखबरी ये है कि अब आपको सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। सरकार ने पूरी प्रक्रिया इतनी आसान कर दी है कि आप घर बैठे, सिर्फ AADHARऔर मोबाइल से PAN CARD बनवा सकते हैं – वो भी मिनटों में।
PAN CARD बनवाने के लिए जरूरी चीज़ें
शुरू करने से पहले ये चीज़ें तैयार रखें:
- एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल ID होना चाहिए
- AADHAR कार्ड मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए
- ऑनलाइन पेमेंट के लिए UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग होना चाहिए
- 10-15 मिनट का समय और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए
ऑनलाइन PAN CARD बनवाने का तरीका
1. आधिकारिक वेबसाइट खोलें
सबसे पहले NSDL (Protean) की ऑफिशियल साइट पर जाएं https://onlineservices.proteantech.in/paam/endUserRegisterContact.html
वहां “New PAN for Indian Citizens (Form 49A)” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
2. बेसिक डिटेल भरें
- Application Type में “New PAN – Indian Citizen” चुनें
- Category में “Individual” चुनें
- अपना नाम, टाइटल (Mr./Mrs./Ms.), जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल डालें
- CAPTCHA भरकर सबमिट करें
- अब आपको एक Token Number मिलेगा – इसे सुरक्षित रख लें
3. AADHAR से वेरिफिकेशन
- “Submit scanned images through e-KYC & e-Sign (Paperless)” चुनें
- AADHAR नंबर डालें
- चाहें तो AADHAR की फोटो PAN CARD पर प्रिंट कराने के लिए “Yes” चुनें
4. परिवार की जानकारी भरें
- पिता का नाम भरना जरूरी है
- मां का नाम ऑप्शनल है
- तय करें कि PAN CARD पर किसका नाम दिखना चाहिए
5. पता और आय का स्रोत चुनें
- आय का स्रोत चुनें (Salary, Business या No Income)
- पता भरें – चाहे AADHARवाला या नया
- ईमेल और मोबाइल दोबारा चेक करें
6. AREA CODE कोड डालें
AO कोड आपके शहर और राज्य के हिसाब से होता है। अगर पता नहीं है, तो “Search AO Code” से आसानी से ढूंढ सकते हैं।
7. डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं करना पड़ेगा
क्योंकि eKYC से वेरिफिकेशन हो रहा है, इसलिए आपको अलग से कोई डॉक्यूमेंट स्कैन करने की जरूरत नहीं।
8. पेमेंट करें
- फीस ₹106.90 है
- पेमेंट UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं
- रिसीप्ट डाउनलोड करना न भूलें
9. AADHAR OTP और eSign
- पेमेंट के बाद AADHAR OTP वेरिफिकेशन होगा
- eSign के लिए भी OTP डालना होगा
- इसके बाद आपका एप्लिकेशन पूरा हो जाएगा
10. ePAN तुरंत डाउनलोड करें
- प्रोसेस खत्म होते ही ePAN PDF ईमेल पर आ जाएगा
- पासवर्ड आपकी जन्मतिथि होगी (DDMMYYYY फॉर्मेट)
- फिजिकल PAN CARD 7-10 दिनों में पोस्ट से आ जाएगा
ePAN और फिजिकल पैन में फर्क
- ePAN: PDF फॉर्मेट में, डिजिटल साइन के साथ, तुरंत मिल जाता है
- फिजिकल PAN: प्लास्टिक कार्ड, ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए, पोस्ट से आता है
जरूरी टिप्स
- नाम, जन्मतिथि और AADHARनंबर सही भरें
- एक व्यक्ति के पास सिर्फ एक PAN CARD होना चाहिए
- सही ईमेल और मोबाइल डालें ताकि ePAN समय पर मिले
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1: क्या PAN CARD के लिए AADHARजरूरी है?
हाँ, क्योंकि वेरिफिकेशन AADHAROTP से होता है।
Q2: ePAN और फिजिकल पैन दोनों मिलते हैं?
हाँ, पहले ePAN ईमेल पर आता है और बाद में फिजिकल पैन पोस्ट से।
Q3: PAN CARD बनाने में कितना समय लगता है?
ePAN तुरंत, और फिजिकल कार्ड लगभग 7-10 दिनों में।
Q4: एजेंट से बनवाना सही है?
ऑनलाइन खुद बनवाना बेहतर है, ताकि जानकारी सुरक्षित रहे।
Q5: डॉक्यूमेंट अपलोड करना जरूरी है?
नहीं, eKYC से बनवा रहे हैं तो डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं करना पड़ता।
डिस्क्लेमर:
यह आर्टिकल केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी को निवेश सलाह न माना जाए। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइज़र या एक्सपर्ट से सलाह ज़रूर लें।