PAN CARD में गलती? घर बैठे ऑनलाइन सुधारें – 2025 का आसान तरीका

कभी-कभी हम PAN CARD बनवा तो लेते हैं, लेकिन उसमें नाम, जन्मतिथि, फोटो या सिग्नेचर में गलती रह जाती है। ये छोटी-सी गलती बैंक, इनकम टैक्स रिटर्न, लोन, या सरकारी योजनाओं में बड़ी परेशानी बन सकती है। अच्छी बात ये है कि अब आपको न तो फॉर्म भरने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ेगी और न ही चक्कर काटने पड़ेंगे – पैन कार्ड की गलती सीधे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ठीक हो सकती है।

क्यों जरूरी है पैन कार्ड करेक्शन कराना?

PAN CARD सिर्फ टैक्स भरने के लिए नहीं है, ये हर जगह पहचान का सबूत है। अगर इसमें गलत जानकारी है तो:

  • बैंक ट्रांजैक्शन रुक सकते हैं
  • ITR रिजेक्ट हो सकता है
  • सरकारी स्कीम का लाभ नहीं मिल सकता
  • लोन अप्रूवल में दिक्कत आ सकती है 

इसलिए जितनी जल्दी गलती पकड़ में आए, उतनी जल्दी इसे ठीक करा लेना सबसे बेहतर है।

पैन कार्ड करेक्शन का आसान ऑनलाइन तरीका

 

Step1: NSDL वेबसाइट पर जाएं

  • गूगल में “NSDL PAN Card Correction” टाइप करें
  • ऑफिशियल लिंक खोलेhttps://tinpan.proteantech.in/
  • फॉर्म में Change/Correction in Existing PAN Data / Reprint of PAN Card चुनें
  • Applicant Type में Individual चुनें 

स्टेप 2: बेसिक डिटेल भरें

  • टाइटल (Mr./Mrs./Ms.) सेलेक्ट करें
  • नाम वैसे भरें जैसे आपके आधार कार्ड में है
  • जन्मतिथि सही-सही डालें
  • ईमेल और मोबाइल नंबर लिखें
  • PAN नंबर डालें और कैप्चा भरकर Submit करें 

सबमिट करते ही आपको एक Token Number मिलेगा – इसे नोट कर लें, आगे काम आएगा।

स्टेप 3: करेक्शन प्रोसेस का तरीका चुनें

  • “Submit Scanned Images through e-Sign” सेलेक्ट करें
  • इससे सबकुछ ऑनलाइन होगा, कोई डॉक्यूमेंट पोस्ट से भेजने की जरूरत नहीं 

स्टेप 4: जिन डिटेल में बदलाव चाहिए, चुनें

  • आधार के आखिरी 4 अंक डालें
  • नाम आधार के अनुसार भरें
  • जिन डिटेल में बदलाव करना है (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, सिग्नेचर) उस पर टिक लगाएं 

स्टेप 5: पता (Address) डिटेल भरें

  • पूरा पता लिखें – हाउस नंबर, गली, एरिया, जिला, राज्य, पिन कोड
  • अगर एड्रेस बदलना है तो प्रूफ अपलोड करें, वरना एड्रेस सेक्शन स्किप करें 

स्टेप 6: जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें

PDF फॉर्मेट में ये डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें:

  1. पहचान प्रमाण – आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट
  2. पता प्रमाण – आधार, बिजली/पानी का बिल, बैंक पासबुक
  3. जन्मतिथि प्रमाण – आधार, जन्म प्रमाण पत्र
  4. पुराना पैन कार्ड 

स्टेप 7: फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें

  • पासपोर्ट साइज फोटो (50KB से कम)
  • नीले/काले पेन से साइन (50KB से कम) 

स्टेप 8: पेमेंट और e-Sign करें

  • डिटेल चेक करें और ₹16.90 का पेमेंट करें (UPI/डेबिट/क्रेडिट कार्ड से)
  • आधार OTP से e-Sign पूरा करें 

स्टेप 9: डिलीवरी का इंतजार करें

  • प्रोसेस पूरा होते ही आपको Acknowledgement Number मिलेगा
  • 3–5 दिन में ई-पैन ईमेल पर आ जाएगा
  • 15–20 दिन में PVC पैन कार्ड आपके घर पहुंच जाएगा 

जरूरी टिप्स

  • सिर्फ बदलाव वाले कॉलम पर ही टिक करें
  • फोटो और सिग्नेचर का साइज कम करने के लिए ऑनलाइन टूल इस्तेमाल करें
  • स्कैन डॉक्यूमेंट साफ और पढ़ने लायक हों 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1: क्या आधार कार्ड जरूरी है?
A: हां, ऑनलाइन करेक्शन के लिए आधार अनिवार्य है।

Q2: पेमेंट फेल हो जाए तो?
A: टोकन नंबर से लॉगिन करके फिर से पेमेंट कर सकते हैं।

Q3: डॉक्यूमेंट पोस्ट से भेजने पड़ेंगे?
A: नहीं, e-Sign से सब ऑनलाइन हो जाएगा।

Q4: ई-पैन कितने दिन में मिलेगा?
A: 3–5 दिन में ईमेल पर आ जाता है।

Q5: PVC पैन कार्ड आने में कितना समय लगता है?
A: लगभग 15–20 दिन।

डिस्क्लेमर:
यह आर्टिकल केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी को निवेश सलाह न माना जाए। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइज़र या एक्सपर्ट से सलाह ज़रूर लें।

Leave a Comment