Realme P4 5G Review-आजकल बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में हर कंपनी कुछ नया दिखाने की कोशिश कर रही है। लेकिन अक्सर या तो कैमरा पर ज़ोर होता है या सिर्फ बैटरी पर। इस बार Realme ने P4 5G के साथ गेमर्स और उन लोगों को टार्गेट किया है जो दिनभर फोन में हेवी टास्क करते हैं।
20 हज़ार से कम कीमत में आपको मिलता है 144FPS गेमिंग का मज़ा, बड़ी बैटरी और दमदार डिस्प्ले। इतना पढ़ते ही मजा आया ना? चलिए आपको बताते है कि Realme P4 फोन कितना भरोसेमंद साबित होता है।
Design और Build Quality
Realme P4 पॉलीकार्बोनेट से बना है लेकिन पहली नज़र में यह प्रीमियम लगता है। पीछे की तरफ 3D फिनिश दिया गया है जो हाथ में पकड़ते ही अच्छा अहसास कराता है।कुछ बढ़िया बातें जो मुझे अच्छी लगी :
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
- IR Blaster (टीवी या AC कंट्रोल कर सकते हो)
- IP66 रेटिंग (हल्की बारिश या पानी की छींटें कोई दिक्कत नहीं करेंगी)

Display Experience
Realme P4 में मिलता है 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits तक की ब्राइटनेस है।
- Netflix & YouTube HDR Support
- Widevine L1 Certification
- Dragon Trail Glass Protection
AI HyperVision Technology वीडियो को और स्मूद बनाती है।

Performance– Dimensity 7400 का दम
अब असली सवाल – परफॉर्मेंस। इसमें MediaTek का नया Dimensity 7400 प्रोसेसर है और साथ ही एक HyperVision चिप भी।
- AnTuTu स्कोर लगभग 7.7 लाख
- 8GB RAM + 256GB UFS 3.1 स्टोरेज
- लंबे यूज़ पर भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता
कुल मिलाकर, चाहे मल्टीटास्किंग हो या गेमिंग, फोन बिना रुकावट सब संभाल लेता है।

Gaming Experience– Pro Gamers के लिए खास
अगर आप BGMI, COD या Asphalt जैसे गेम खेलते हैं तो यह फोन आपके लिए तोहफ़े से कम नहीं।
- BGMI पर Smooth + Extreme+ में 90FPS और Game Mode ऑन करने पर 144FPS
- COD में भी 144FPS सपोर्ट
- Gyroscope रिस्पॉन्सिव और सटीक
- लंबे गेमिंग सेशन के बाद भी बैक साइड हल्की गुनगुनी होती है, ज्यादा गर्म नहीं
Camera Review
फोन का कैमरा डेली फोटोग्राफी के लिए अच्छा है।
- 50MP Main Camera (EIS)
- 8MP Ultra-wide
- 16MP Selfie Camera
Daylight फोटो बढ़िया आती हैं, लेकिन Night Mode एवरेज है।
Battery – लंबी रेस का घोड़ा
इसमें है 7000mAh की बैटरी।
- नॉर्मल यूज़ पर 2 दिन तक आराम से चल जाता है
- 80W का चार्जर 30 मिनट में 50% चार्ज कर देता है
- हेवी गेमिंग में भी बैटरी जल्दी खत्म नहीं होती
Software & Updates
फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ आता है।
- इंटरफेस क्लीन और स्मूद
- Extra apps हटाए जा सकते हैं
- खास फीचर्स – Circle to Search, Hidden Call Recording, Live Translate
अपडेट पॉलिसी अभी क्लियर नहीं है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि कम से कम 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।
Audio और Connectivity
- Dual Stereo Speakers (Dolby Atmos)
- Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6, Dual 5G
- NFC नहीं है
Realme P4 5G क्यों खरीदें और क्यों नहीं?
अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसमें गेमिंग, बैटरी और डिस्प्ले तीनों शानदार हों तो Realme P4 5G एक दमदार विकल्प है।
क्यों लेना चाहिए?
- 144FPS गेमिंग सपोर्ट
- 7000mAh बैटरी + 80W चार्जिंग
- AMOLED डिस्प्ले विद 144Hz
- पावरफुल प्रोसेसर
क्यों छोड़ना चाहिए?
- मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं
- NFC नहीं है
- नाइट फोटोग्राफी एवरेज
कुल मिलाकर, यह फोन 2025 के बेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में गिना जाएगा, खासकर अगर आप गेमिंग लवर हैं।
आधिकारिक जानकारी के लिए देखेंhttps://www.realme.com/in/
पढ़ें https://dailydosenews18.com/iphone-17-series-pro-pro-max/
डिस्क्लेमर:
यह आर्टिकल केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी को निवेश सलाह न माना जाए। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइज़र या एक्सपर्ट से सलाह ज़रूर लें।