Tata Harrier और Safari Adventure X और X Plus वेरिएंट्स ने SUV सेगमेंट में हलचल मचा दी है, नए डिज़ाइन और शानदार फीचर्स के साथ। उन्होंने अपनी दो पॉपुलर SUVs – Harrier और Safari – के नए एडवेंचर वेरिएंट्स Adventure X और Adventure X Plus को भारतीय बाजार में उतारा है। ये वेरिएंट्स खास उन लोगों के लिए हैं जो चाहते हैं दमदार परफॉर्मेंस, शानदार लुक और एडवांस फीचर्स – वो भी प्रीमियम फील के साथ।
नए रंगों के साथ दमदार लुक
Tata Harrier और Safari Adventure X और X Plus वेरिएंट्स दो नए कलर ऑप्शन मिलते हैं, और इनका प्रीमियम लुक को और भी जबरदस्त बनाते हैं:
- Dark Olive Green – ऑफ-रोडिंग का रफ एंड टफ लुक
- Copper Bronze – खासतौर पर Safari में यह रंग एक रॉयल टच देता है
डिजाइन में देखने में वही लेकिन असरदार बदलाव
अगर आप दोनों SUVs ke Tata Harrier और Safari Adventure X और X Plus वेरिएंट्स को देखंगे तो पाएंगे कि इनका ओवरऑल साइज और स्टाइल वही रखा गया है जिसे लोग पसंद करते आये हैं, लेकिन Safari में थोड़े बदलाव किए गए हैं जो आपको देखते ही नज़र आ जायेंगे। इन बदलावों की बात कि जाये तो
- व्हील्स में ब्लैक सेंटर फिनिश दिया गया है जो इसके लुक को और अच्छा बना रहा है
- डोर पैनल्स में थ्री-टोन कलर थीम (ब्लैक, ब्राउन और बेज) रखा गया है
Harrier का डिज़ाइन लगभग पहले जैसा ही है, लेकिन इसका स्टाइल अब भी काफी आकर्षक है।
इंटीरियर जो आपको प्रीमियम एहसास देगा
अगर में Tata Harrier के X और X Plus वेरिएंट्स की बात करू तो इसका इंटीरियर हमेशा से ही हमको लुभाता आया है किन्तु इस मॉडल के इंटीरियर में आपको ब्लैक और ऐश ग्रे वुड टच और ब्लैक सीट्स पर ब्राउन स्टिचिंग मिलेगा जबकि Safari Adventure के X और X Plus वेरिएंट्स के इंटीरियर में आपको टैन कलर की सीट्स,ब्राउन स्टिचिंग, डोर पैनल्स में थ्री-टोन कलर स्कीम मिलेगा साथ ही साथ डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर वुडन टच फिनिश इसे प्रीमियम लुक देता है ।

टेक्नोलॉजी
टेक्नोलॉजी की बात की जाये तो इस मामले में भी TATA ने कोई कसर नहीं छोड़ी है इस बार आपको Tata Harrier और Safari Adventure X और X Plus वैरिएंट में भरपूर फीचर्स मिलने वाले है जिसमे से कुछ में आपको यहाँ बता रहा हूँ जैसे कि :-
- बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- टच कंट्रोल क्लाइमेट पैनल
- नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील
- पैनोरमिक सनरूफ
X Plus वेरिएंट में मिलता है ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) – जिससे ड्राइविंग होती है और भी सुरक्षित।

पावर
अगर इंजन की बात कि जाये तो इंजन को वही रखा गया है कोई बदलाव नहीं किये गए है :
- 2.0L Kryotec डीज़ल इंजन
- 170 PS पावर, 350 Nm टॉर्क
· 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ऑप्शन
जानते है कीमत: प्रीमियम लेकिन वाजिब
अगर में आपसे कीमत की बात करू जो की हम सबके लिए सबसे ज्यादा जरुरी है तो आप देखेंगे कि फीचर्स के हिसाब से कीमत वाजिब रखी गई है-
| मॉडल | कीमत (एक्स–शोरूम) |
| Harrier Adventure X | ₹18.99 लाख |
| Harrier Adventure X Plus | ₹19.34 लाख |
| Safari Adventure X Plus | ₹19.99 लाख |
कौन-सा वेरिएंट जो आपके लिए सही?
अगर आपका बजट ₹19 लाख के आसपास है और बेसिक फीचर्स के साथ एक भरोसेमंद SUV चाहिए, तो Harrier Adventure X बढ़िया विकल्प है।वहीं अगर आप चाहते हैं ज्यादा टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स, तो X Plus वेरिएंट्स आपके लिए सही रहेंगे।
अंतिम बात: खरीदने लायक या नहीं?
अगर आप एक स्टाइलिश, एडवांस, और रफ-टफ SUV की तलाश में हैं, तो Tata Harrier और Safari Adventure X और X Plus वेरिएंट्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर:
“इस ब्लॉग में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और मनोरंजन के लिए है। हम इसकी पूर्ण सटीकता, पूर्णता या अद्यतन होने की गारंटी नहीं देते।
