UPI इस्तेमाल करते हो? ये 8 बातें हमेशा याद रखो

यह तो आपको मानना पड़ेगा — यूपीआई (UPI) ने हमारी जिंदगी आसान बना दी है। Google Pay, PhonePe, Paytm, Amazon Pay… बस मोबाइल उठाओ और सेकंडों में पेमेंट हो जाता है।ना छुट्टे की टेंशन, ना ATM की लाइन।

लेकिन, जितना आसान दिखता है, उतना रिस्क-फ्री नहीं है। अगर थोड़ी-सी भी गलती हो गई, तो अकाउंट फ्रीज़, बैलेंस जीरो, और कभी-कभी पुलिस-इनकम टैक्स तक के चक्कर लग सकते हैं। इसलिए, मैं यहां आपके साथ 8 जरूरी UPI टिप्स शेयर कर रहा हूँ, जो हर यूज़र को पता होने चाहिए।

1. अंजान लोगों से UPI में पैसा मत लो

कभी कोई आपसे कहे – मैं ₹1000 UPI से भेज देता हूँ, तू मुझे कैश दे दे… या बोले – ₹1000 भेजूँगा, ₹950 दे देना, बाकी तेरे पास बच जाएंगे…
मत मानो भाई!

आजकल ज्यादातर ऑनलाइन फ्रॉड UPI के जरिए होते हैं। अगर वो पैसा किसी धोखाधड़ी से आया है, तो पुलिस उस चेन में आए हर अकाउंट को सीज कर देती है — चाहे तुम आखिरी में क्यों न हो। और फिर अकाउंट खुलवाने के लिए उस शहर तक जाना पड़ेगा, जहां शिकायत हुई है।

2. सिर्फ एक UPI ऐप पर भरोसा मत करो

कभी-कभी किसी एक ऐप का सर्वर डाउन हो जाता है। उस वक्त अगर आपका पेमेंट अटक जाए तो परेशानी हो सकती है। इसलिए बेहतर है मोबाइल में 2-3 भरोसेमंद ऐप रखो – जैसे Google Pay, PhonePe, Amazon Pay। छोटे और अनजाने ऐप्स से बचो, चाहे उनके ऑफर कितने भी लुभावने क्यों न हों।

3. UPI ऐप डिलीट करने से पहले सोचो

फोन का स्टोरेज खाली करने के लिए कई लोग यूपीआई ऐप डिलीट कर देते हैं। समस्या ये है कि दोबारा इंस्टॉल करने और सेटअप के बाद, पहले 24 घंटे में सिर्फ ₹5000 तक ही भेज सकते हो।  अगर अगले दिन कोई बड़ा पेमेंट करना हुआ तो फँस जाओगे।

4. कैशबैक और रिवॉर्ड्स का फायदा लो

अगर पेमेंट करना ही है, तो ऐसे ऐप से करो जो कैशबैक या रिवॉर्ड देता हो। जैसे Amazon Pay कई पेमेंट्स पर अच्छे रिवॉर्ड देता है। थोड़ा स्मार्ट बनो — जहाँ फायदा दिखे, वहीं से पेमेंट करो।

5. बड़े अमाउंट का पेमेंट यूपीआई से मत करो

UPI से रोजाना ₹1 लाख तक भेज सकते हो, लेकिन बड़े पेमेंट के लिए NEFT या RTGS बेहतर है। क्योंकि अगर पेमेंट फँस गया, तो पैसा वापस आने में टाइम लगता है और बीच में कैश की कमी हो सकती है।

6. UPI से लिंक क्रेडिट कार्ड का फायदा उठाओ

आजकल कई क्रेडिट कार्ड यूपीआई से लिंक हो जाते हैं।इसके फायदे:

  • कैशबैक और रिवॉर्ड्स
  • समय पर बिल भरने से क्रेडिट स्कोर में सुधार

Tata Neu, SBI, HDFC जैसे कार्ड्स अच्छे ऑप्शन हैं।

7. कैश रखना मत भूलो

UPI पर पूरी तरह डिपेंड मत हो। कई बार दुकानदार यूपीआई एक्सेप्ट नहीं करता, या सर्वर डाउन हो जाता है। जेब में ₹1000-₹2000 कैश रखोगे, तो इमरजेंसी में काम आएगा।

8. फ्रॉड से बचने के जरूरी टिप्स

  • OTP किसी को मत देना — चाहे सामने वाला खुद को कस्टमर केयर बताए।
  • गूगल से मिला कस्टमर केयर नंबर भी फेक हो सकता है — उनसे मिली कोई ऐप मत डाउनलोड करो (जैसे AnyDesk)।
  • ₹10 ट्रायल मनी का लालच मत लेना — ये फ्रॉड हो सकता है।
  • यूपीआई में पैसा लेने के लिए कभी भी पिन नहीं डालते — पिन सिर्फ पैसे भेजने के लिए डालना पड़ता है।
  • फोन में स्क्रीन लॉक और यूपीआई ऐप का पिन हमेशा ऑन रखो।

निष्कर्ष

यूपीआई ने पैसों का लेन-देन आसान बना दिया है, लेकिन थोड़ी सावधानी जरूरी है।
अगर ऊपर दिए गए टिप्स फॉलो करोगे, तो न सिर्फ फ्रॉड से बचोगे, बल्कि कैशबैक और रिवॉर्ड्स का भी फायदा उठा पाओगे।

FAQ – UPI से जुड़े आम सवाल

Q1. क्या अंजान लोगों से यूपीआई में पैसा लेना ठीक है?
नहीं, क्योंकि पैसा अगर फ्रॉड से आया हो, तो आपका अकाउंट भी सीज हो सकता है।

Q2. यूपीआई ऐप डिलीट करने पर क्या होता है?
दोबारा इंस्टॉल और सेटअप के बाद, पहले 24 घंटे में सिर्फ ₹5000 तक ही भेज सकते हैं।

Q3. बड़े अमाउंट का पेमेंट किससे करें — यूपीआई या NEFT?
बड़े अमाउंट (₹50,000+) के लिए NEFT या RTGS ज्यादा सुरक्षित है।

Q4. क्या यूपीआई से क्रेडिट कार्ड लिंक करना फायदेमंद है?
हाँ, अगर समय पर बिल भरते हैं, तो कैशबैक, रिवॉर्ड्स और क्रेडिट स्कोर में सुधार — तीनों फायदे मिलते हैं।

Q5. फ्रॉड से बचने के लिए सबसे जरूरी टिप क्या है?
OTP या यूपीआई पिन किसी को भी मत बताएं, और सिर्फ भरोसेमंद ऐप का इस्तेमाल करें।

 

आगे पढ़े –https://dailydosenews18.com/upi-update-august2025/

https://dailydosenews18.com/cibil-score-kya-hai/

डिस्क्लेमर:
यह आर्टिकल केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी को निवेश सलाह न माना जाए। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइज़र या एक्सपर्ट से सलाह ज़रूर लें।

Leave a Comment